नैनीताल शादी का वादा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 50 लाख दहेज की मांग, प्रतिष्ठित परिवार के छह लोगों पर केस

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आई दिल्ली निवासी एक युवती ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मल्लीताल कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि शुभम वाजपेयी नामक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और जुलाई 2025 में कैंची धाम व नैनीताल घुमाने के बहाने लाकर होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का भरोसा दिया, लेकिन बाद में उदयपुर यात्रा के दौरान अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने भी शुरुआत में शादी का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में 50 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। चूंकि घटना का पहला स्थल नैनीताल था, इसलिए मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की है। कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत के अनुसार, युवती की तहरीर पर मुख्य आरोपी शुभम वाजपेयी, उसके माता-पिता, बहन, जीजा और दोस्त सहित कुल छह लोगों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

फ़ोटो परिचय AI

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad