(नैनीताल) दोस्ती, दर्शन और मौत—एक दिन में खत्म हो गई पूरी कहानी

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। हल्द्वानी जजी कोर्ट क्षेत्र निवासी राहुल कुमार ने सुबह राजस्थान के दोस्तों के साथ निकलने से पूर्व सोचा भी नहीं था कि यह उसका आखिरी सफर होगा। राजस्थान के पर्यटकों से उसकी कोई गहरी दोस्ती भी नहीं थी।
दो साल पूर्व नैनीताल को बस से आते हुए पहचान के बाद अक्सर उसकी अरविंद से फोन पर बात हो जाया करती थी।

सोमवार सुबह दोस्तों ने उसके घर के बाहर वाहन खड़ा कर कैंची धाम चलने का प्रस्ताव दिया तो राहुल खुद को रोक नहीं सका। सोचा था कि कैंची धाम दर्शन के बाद दोस्त ही उसे नैनीताल कालेज छोड़ देंगे। जहां से वह अपनी आंतरिक परीक्षा भी दे सकेगा। लेकिन नियती को शायद कुछ और ही मंजूर था, पाइंस क्षेत्र में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

स्कूटी से चलने का दिया था प्रस्ताव, दोस्तों के साथ कुछ घंटे पहले ही हुई थी बात

सुबह ही कैंची धाम दर्शन के बाद राहुल दोस्तों के साथ घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर भी चला गया। भवाली निवासी उसके कालेज के दोस्तों ने सुबह कालेज निकलने से पूर्व फोन भी किया था। इस बीच राहुल ने घोड़ाखाल में होने की बात बताई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

दोस्तों ने भवाली में ही होने के कारण उसे स्कूटी से चलने को कहा, लेकिन राहुल ने मना करते हुए कालेज आने में कुछ देर हो जाने की बात कही। जिसके चंद घंटों बाद ही दोस्तों को उसके साथ हादसा हो जाने की सूचना मिली।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटा व लाडला था राहुल

राहुल के पिता हल्द्वानी में किराए की दुकान चलाते हैं। पुलिस पूछताछ में राहुल के पिता ने बताया कि सुबह उनके घर के सामने सफेद रंग की एक थार खड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

करीब आधे घंटे खड़े वाहन में राहुल बिना बताए ही चला गया। घर में सभी ने सोचा कि दोस्तों के साथ वह कालेज चला गया होगा, लेकिन शाम को मिली खबर से सभी सदमे में हैं। घर पर सबसे छोटा राहुल सभी का लाडला था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad