लालकुआं में मातम: मोतीनगर कट पर सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। निकटवर्ती मोतीनगर में बेतरतीब बने कट पर गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे छोटे हाथी (लोडर) की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर 112 की टीम के साथ हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों से घटना की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गलत दिशा से आ रहे छोटे हाथी की लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही मोटरसाइकिल संख्या यूके-04 एटी-6967 से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में 21 से 23 नवंबर तक होगा भव्य लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026, अमर लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में होगा आयोजन

पुलिस के अनुसार घटनास्थल मंडी चौकी क्षेत्र से संबंधित होने के कारण मंडी चौकी को सूचना दी गई। मौके पर ई-साक्ष्य की कार्रवाई की गई। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी, कोतवाली लालकुआं में खड़ा कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के जन्मदिन पर पर्यावरण मित्रों ने जताया स्नेह, दीर्घायु की कामना की

मृतक की पहचान 28 वर्षीय रहीम खान पुत्र याकूब अली, निवासी सुभाष नगर, लालकुआं के रूप में हुई है। शव को 1033 एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया।

बताया जा रहा है कि मृतक मोटर मैकेनिक का काम करता था। पिछले वर्ष उसकी पत्नी की बच्चे की डिलीवरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। अब सड़क हादसे में उसकी भी मौत हो जाने से उसका मासूम बेटा पिता के साए से वंचित हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में आखिर ऐसा क्या हुआ कि दूर-दराज से पहुंचने लगे लोग? गाय ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल छोटे हाथी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad