रामनगर । बरसात से निपटने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। बरसात से निपटने के लिए नगर पालिका की ओर से नाला गैंग टीम बनाई है। यह बरसात के दौरान चोक होने वाले नालों को दिन हो या रात तत्काल मौके पर जाकर खोलेगी। इसमें 15 लोगों को शामिल किया गया है। नगर पालिका के अंतर्गत कई जगह पर लोगों ने नालों के ऊपर अतिक्रमण कर दिया है। ऐसे में बरसात में नाले चोक होने से सड़कों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे निपटने के लिए नगर पालिका की ओर से नाला गैंग के नाम से एक टीम बनाई है। यह टीम इन दिनों चोक हो चुके नालों को खोलने का काम कर रही है।
ADVERTISEMENTS


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
