(लालकुआँ) सीएचसी हल्दूचौड़ पहुंचे विधायक मोहन सिंह बिष्ट : स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। स्थानीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मंगलवार को 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हल्दूचौड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान विधायक ने मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के इस गाँव मे दिखावे की शादियों पर लगाम कसने को एकजुट हुए ग्रामीण : महिलाओं के गहनों से लेकर दावत तक के नियम तय, नियम तोड़ने पर 50 हजार जुर्माना


इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ अभियान तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल परिसर, वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  100 किलो सोने का लालच देकर बनाया शिकार.. जमीन के कागज, लाखों की रकम और धमकी के आरोप ,खटीमा में चार गिरफ्तार


कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय (रोहित) दुमका, जिला मंत्री रुक्मिणी बचखेती, जिला उपाध्यक्ष अशोक पढ़ालनी एवं सरिता जड़ोंत, मंडल महामंत्री मनोज रावत और राजकुमार फुलारा, मंडल मंत्री सुरेंद्र सिंह मलवाल व विनोद भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन भट्ट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  तड़के 3 बजे गौशाला में मौत बनकर घुसा भालू, बचाने पहुंचे एक ही परिवार के चारो सदस्यों पर भी किया हमला


इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता बची सिंह रावत, दीवान सिंह पवार, युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री मनीष बोरा, कमल पांडे, कमल भट्ट, कमल रौतेला, सुनील तिवारी, किशन तिवारी, भास्कर बमेटा और हेम जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई में योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad