हल्द्वानी में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, ग्राम प्रधान दंपती पर जानलेवा हमला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मोटाहल्दू के पदमपुर देवलिया क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम प्रधान रमेश जोशी और उनकी पत्नी पर पड़ोसी द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों को गंभीर चोटें आने पर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम ग्राम प्रधान के घर के बाहर उनके पड़ोसी ने कार खड़ी कर दी थी। ग्राम प्रधान की पत्नी ने वाहन हटाने को कहा, क्योंकि उन्हें अपनी कार निकालनी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।ग्राम प्रधान रमेश जोशी का आरोप है कि पड़ोसी ठाकुर सिंह मेहरा और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं।घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का हाईप्रोफाइल एसिड अटैक कांड : 5 लड़किया और 18 माह का बच्चा सहित 19 हुए थे घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad