एल.बी.एस राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में गणित मॉडल प्रतियोगिता: जिज्ञासा का ग्रुप प्रथम, मॉडल स्कूलों को होंगे उपलब्ध

खबर शेयर करें 👉

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में गणित विभाग की ओर से गणित मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सीमा श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित को व्यवहारिक जीवन से जोड़ने और नवाचार की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में बी.एससी. के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने-अपने गणितीय मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडलों में ज्यामिति, बीजगणित और दैनिक जीवन में गणित के प्रयोग से जुड़े रचनात्मक प्रदर्शन शामिल रहे।
परिणामों में बी.एससी. प्रथम वर्ष की छात्रा जिज्ञासा के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान बी.एससी. तृतीय वर्ष के छात्र सूरज के समूह तथा बी.एससी. प्रथम वर्ष के बिपिन सुठा के समूह को मिला। वहीं बी.एससी. द्वितीय वर्ष की ओशी नेगी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
गणित विभागाध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में तैयार किए गए चयनित मॉडलों को हल्दूचौड़ क्षेत्र के आसपास स्थित सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपयोग हेतु उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि गणित विषय को सरल और रोचक बनाया जा सके।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने भी उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने का कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad