हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन की दूसरी मनीज में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, सामान जलकर राख

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कपड़ों के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम से घना धुआं उठने लगा। आग की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। गली के अंदर गोदाम होने के कारण फायर कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की स्थिति को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर लगाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

सीएफओ गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा कपड़ों का सामान जल गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad