देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। स्थानांतरण आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत को पुलिस लाइन से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) का प्रभारी बनाया गया है। प्रमोद उनियाल को वीवीआइपी सेल और अरविंद कुमार को कालसी से सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले के इस गाँव मे जब शिकार करने निकला जंगल का खूंखार शिकारी खुद जाल में फंसा, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ आई काम (देखें वीडियो)

उपनिरीक्षकों में विवेक राठी को आईडीपीएल चौकी से कालसी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कुलदीप शाह को कोतवाली नगर से त्यूनी थानाध्यक्ष और अश्वनी बलूनी को त्यूनी से आराघर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित कुमार को नेहरू कॉलोनी से आईडीपीएल चौकी, सतेन्द्र सिंह को प्रेमनगर से डाकपत्थर चौकी, संदीप पंवार को डाकपत्थर से सहिया चौकी, प्रवेश रावत को राजपुर से मयूर विहार चौकी तथा संदीप कुमार को डिफेंस कॉलोनी से धारा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

इसी तरह रवि प्रसाद को कोतवाली नगर से आशारोड़ी चौकी, नवीन डंगवाल को रानीपोखरी से फव्वारा चौक चौकी तथा रघुवीर सिंह कप्रवाण को डोईवाला से हरिपुरकलां चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक स्तर पर नरेन्द्र कोठियाल को राजपुर, नीरज कठैत को कालसी, संजय रावत को रायवाला, बलदीप सिंह को रानीपोखरी, नवीन जोशी को ऋषिकेश तथा भरत सिंह रावत को रायपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, अमन चड्ढा को कोतवाली नगर, धनीराम पुरोहित को एसओजी नगर, मनोहर नेगी को प्रेमनगर, दिनेश राणा को मसूरी और कविन्द्र राणा को डोईवाला भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षकों में सुधा रावत को पटेलनगर से डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  100 किलो सोने का लालच देकर बनाया शिकार.. जमीन के कागज, लाखों की रकम और धमकी के आरोप ,खटीमा में चार गिरफ्तार

शिखा तेगवाल को पुलिस लाइन से पटेलनगर, पूनम खत्री को रायपुर, निशा पांडे को नेहरू कॉलोनी, तनुजा शर्मा को क्लेमनटाउन, ज्योति को सहसपुर, सुधा बिष्ट को डोईवाला व दीप्ति जगवाण को एसआईएस शाखा से वसंत विहार थाने में तैनाती दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad