गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, चार और बदमाश गिरफ्तार; अब तक 6 दबोचे, 6 फरार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब गिरफ्तार बदमाशों की संख्या 6 हो गई है 6 अब भी फरार हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और सुरागरसी के आधार पर आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे, सात जिंदा कारतूस, 18 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा व स्कॉर्पियो वाहन बरामद किए हैं।दरअसल, 19 अगस्त 2026 को गोरापड़ाव, तीनपानी स्थित एक ऑफिस/गैरेज में 10 हथियारबंद लोगों द्वारा डकैती की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता नारायण दास ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर करीब 8 लाख रुपये की नकदी, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन व अंगूठियां लूट लीं।मामले में हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर संख्या 284/26, धारा 310(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल ने करीब 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की। इसमें एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी हल्द्वानी, एएसपी/सीओ हल्द्वानी के साथ विभिन्न थाना पुलिस, एसओजी, साइबर टीम और क्राइम विशेषज्ञों को शामिल किया गया।पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की पहचान शुरू की। इससे पहले पुलिस ने 21 अगस्त को वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू और रखवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए अमनदीप सिंह और शिवराज सिंह को डीएनडी फ्लाईओवर-जैतपुर मोड़, नई दिल्ली से, जबकि यश सिडाना को हल्द्वानी और अफजल मलिक को किच्छा से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपीयश सिडाना, निवासी किच्छा, उम्र 24 वर्षअमनदीप सिंह, निवासी जैतपुर गांव, नई दिल्ली, उम्र 21 वर्षशिवराज सिंह, निवासी अमरिया, पीलीभीत, उम्र 21 वर्षअफजल मलिक, निवासी अमरिया, पीलीभीत, उम्र 21 वर्षबरामदगीपुलिस के मुताबिक यश सिडाना के कब्जे से क्रेटा कार और 315 बोर का तमंचा, अमनदीप सिंह से स्कॉर्पियो और 315 बोर का तमंचा, शिवराज सिंह से 315 बोर का तमंचा तथा अफजल मलिक से 12 बोर का तमंचा और 18 हजार रुपये नकद बरामद हुए। कुल चार तमंचे और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

पुलिस के मुताबिक आरोपी यश सिडाना के खिलाफ पूर्व में भी किच्छा थाने में मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज है, जबकि अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।एसएसपी नैनीताल ने डकैती कांड के खुलासे में जुटी थाना पुलिस, एसओजी, साइबर टीम, क्राइम विशेषज्ञों, बीडीएस, डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञों की टीम के कार्य की सराहना करते हुए 2500 रुपये के पुरस्कार से उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad