बिंदुखत्ता में बड़ा हादसा टला: घर में सिलेंडर ने पकड़ी आग, बाल-बाल बचे दो मासूम (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता (राजीव नगर)। राजीव नगर निवासी बुद्धि वल्लभ के घर में शुक्रवार सुबह अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आसपास के लोगों को घटना का पता चल गया और उन्होंने घर में मौजूद दो मासूम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय गृहस्वामी बुद्धि वल्लभ और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे। घर में उनके दो छोटे बच्चे ही मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घर से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से सिलेंडर फटने की आशंका भी टल गई। हालांकि आग की चपेट में आने से घर में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दो मासूमों के सुरक्षित बचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad