लालकुआं की बेटी शिवांगी बिष्ट ने बढ़ाया मान, 11वीं रैंक हासिल नायब तहसीलदार बनने पर नगरवासियों ने फूल माला पहनाकर किया जोर दार स्वागत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं गांधी नगर वोर्ड न0 की बेटी शिवांगी बिष्ट बढ़ाया मान

लालकुआं। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल कर गांधीनगर वार्ड नंबर-2 निवासी शिवांगी बिष्ट पुत्री दीवान सिंह बिष्ट का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

शिवांगी बिष्ट के चयन के बाद घर पहुंचने पर नगरवासियों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उनकी सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिवांगी वरिष्ठ समाजसेवी दीवान सिंह बिष्ट की पुत्री हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में आखिर ऐसा क्या हुआ कि दूर-दराज से पहुंचने लगे लोग? गाय ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

शिवांगी की सफलता पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान, लाल चंद्र सिंह, सभासद धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, भुवन पांडे, नरेश चौधरी और सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष मिश्रा समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर लगा जाम

क्षेत्रवासियों ने शिवांगी बिष्ट की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad