(लालकुआँ अपडेट) हल्द्वानी से मुस्कुराते निकले थे दोस्त, लालकुआं पहुंचने से पहले एक की सांसें थमी दूसरा घायल

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं: हल्द्वानी से खुशियां और खरीदारी कर घर लौट रहे दो दोस्तों के साथ रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। डिपो नंबर पांच के पास एक कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

जानकारी के मुताबिक, लालकुआं नगर के बंगाली कॉलोनी (25 एकड़) निवासी अमन सिंह (26 वर्ष) और उसका दोस्त अमन गुप्ता (28 वर्ष) रविवार को हल्द्वानी से कपड़ों की खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिपो नंबर पांच के समीप पहुंची, उन्होंने आगे चल रहे एक कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश की।

इसी दौरान तालमेल बिगड़ने से बाइक सीधे कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
इलाज के दौरान तोड़ा दम

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

दुर्घटना के बाद मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अमन गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया, वहीं सिर और शरीर पर गंभीर चोटें होने के कारण अमन सिंह को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान अमन सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक झटके में उजड़ी खुशियों से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार, चार घंटे बंधक बनाने का भी आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad