लालकुआं एक ही मोहल्ले के दो दोस्तों को लील गया गोरापड़ाव हादसा, 6 दिन बाद अयान ने भी तोड़ा दम

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। गोरापड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 दिन पूर्व हुए दर्दनाकहादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय अयान पुत्र शमशेर की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बरेली के भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती था। जबकि उसके साथ बाइक से जा रहे उसके दोस्त सिद्धार्थ की 6 दिन पूर्व मौत हो चुकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 3 जुलाई की शाम को लालकुआं के वार्ड नंबर चार निवासी सिद्धार्थ पुत्र उदयवीर सिंह उम्र 16 वर्ष और अयान खान पुत्र शमशेर खान उम्र 20 वर्ष बाइक से हल्द्वानी मोमो खाने गए थे, जैसे ही वह वापस लौट रहे थे तभी गोरापड़ाव में सामने से अचानक रॉन्ग साइड आये कैंटर ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों घायलों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां सिद्धार्थ ने दम तोड़ दिया। जबकि अयान का उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया, जिसे पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल और उसके बाद भोजीपुरा के राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया। 5 दिन तक उपचार चलने के उपरांत आज प्रातः अयान ने भी दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, अयान ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, वह आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, अयान के परिवार में तीन भाई और दो बहने हैं। वह दूसरे नंबर का पुत्र था। यह परिवार अपनी नानी अमीना बेगम के मकान में रहता हैं। आज शाम को पोस्टमार्टम के पश्चात अयान का शव उनके घर पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं 6 दिन के भीतर एक ही मोहल्ले में दो बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। अयान के साथ बाइक से चल रहे सिद्धार्थ की दुर्घटना के दिन ही मौत हो गई थी, सिद्धार्थ अत्यंत ही मेधावी छात्र था तथा अपने पिता उदयवीर सिंह के साथ कराटे शिक्षा में भी पारंगत था।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad