लालकुआं न्यूज़:- भाजपा नेता हयात सिंह कोरंगा को मातृशोक, पूर्व CM व पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने आवास पहुंच कर प्रकट की शोक संवेदनाएं

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ (नैनीताल)। बिंदुखत्ता क्षेत्र के खुरिया खत्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता हयात सिंह कोरंगा एवं समाजसेवी गौरव सिंह कोरंगा के आवास पर आज शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय लक्ष्मी देवी (105 वर्ष) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कोश्यारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
उन्होंने कहा कि 105 वर्ष की आयु पूर्ण करना अपने आप में एक प्रेरणादायक जीवन यात्रा है। स्वर्गीय लक्ष्मी देवी का स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार के लिए मार्गदर्शक रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शादी में 25 लाख खर्च, फिर भी कार की मांग; विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad