लालकुआँ 24 घंटे से अधिक लापता होटल व्यापारी के पिता, अल्मोड़ा जाने से पहले हुए गायब, परिजनों की अपील—सूचना मिलते ही करें संपर्क

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं नगर के अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर 2 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग तुलसी राम लगभग 24 घटे से अधिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि तुलसी राम कल सुबह घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है, जिसके बाद तलाश शुरू कर दी गई है,

परिवार के अनुसार, तुलसी राम मानसिक रूप से थोड़े कमजोर हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। उनके पुत्र त्रिलोक चन्द्र आर्य का लालकुआं रेलवे स्टेशन के पास कुमाउँनी रेस्टोरेंट नाम से होटल है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को तुलसी राम के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या उनके परिवार को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल वापस लाया जा सके। बताया जा रहा है आज उन्हें अल्मोड़ा जाना था लेकिन इससे पहले वह अचानक गायब हो गये हैं जिसको परिवार में चिंता बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad