लालकुआँ 5 दिन पूर्व से लापता रेस्टोरेंट व्यापारी के पिता का शव जंगल मे मिला, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर से लापता हुए बुजुर्ग व्यक्ति का वन विकास निगम के डिपो संख्या चार के पीछे जंगल में शव मिलने से जहां मृतक परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। 5 दिन पूर्व मॉर्निंग वॉक को निकले नगर के वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग तुलसी राम का संदिग्ध परिस्थितियों में आज दोपहर को वन विकास निगम के डिपो संख्या चार के पीछे जंगल में शव बरामद हुआ है, पुलिस के मुताबिक लगभग 2 दिन पूर्व उनकी मौत हुई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर


बुजुर्ग तुलसी राम गत 27 मार्च की सुबह तड़के 4 बजे घर से बाहर को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। आज दोपहर वन विकास निगम के डिपो संख्या चार के पीछे जंगल में कुछ लोगों ने एक शव होने की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो उक्त शव लापता बुजुर्ग का निकला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी


बुजुर्ग के पुत्र त्रिलोक आर्य जिनका स्टेशन तिराहे पर कुमाउनी रेस्टोरेंट जिसका पुराना नाम ( जायका ) रेस्टोरेंट है, का पिता की मौत की खबर से रो-रो कर बुरा हाल है, तथा परिवार में कोहराम मचा हुआ है, शाम को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि संभवतः बुजुर्ग जंगल से बाहर नहीं निकाल पाए और उनकी लगातार भूखे रहने से मौत हो गई।
फाइल फोटो- बुजुर्ग तुलसीराम