लालकुआं (बड़ी खबर) न्यायालय में विचाराधीन मामले में प्रशासन की कार्रवाई, भूमि मुक्त कर लगाई सील

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, भूमि खाली कर क्षेत्र किया सील

लालकुआं। नगर पंचायत कार्यालय के समीप अशोक सिनेमा क्षेत्र में स्थित राजस्व विभाग की सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों से भूमि खाली करा दी तथा संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से उक्त सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर मामला चर्चा में था। प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई और कब्जे में ली गई भूमि को मुक्त कराया गया। इसके बाद भविष्य में किसी प्रकार के अवैध कब्जे को रोकने के उद्देश्य से क्षेत्र को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रेखा कोहली ने बताया कि उक्त प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की है तथा मामले में न्यायालय से जो भी आदेश प्राप्त होंगे, उनके अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन न्यायालय के निर्देशों का पूर्ण पालन करेगा और मामले में अंतिम निर्णय भी न्यायिक आदेशों के आधार पर ही लिया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad