लालकुआं विधानसभा के कॉलेज के छात्रों की प्यास बुझाने आगे आए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी एव उनकी टीम , हल्दूचौड़ LBS डिग्री कॉलेज को मिला वाटर कूलर

खबर शेयर करें 👉

छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए हल्दूचौड़ कॉलेज में वाटर कूलर उपलब्ध, चेयरमैन और सभासदों की पहल की सराहना

हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लालकुआं नगर पंचायत के चेयरमैन एवं समस्त सभासदगणों द्वारा वाटर कूलर उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: छठे राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, 648 वोट मिले

महाविद्यालय में वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को विशेष रूप से गर्मी के दिनों में ठंडा और स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा। इस पहल को छात्र-छात्राओं की सुविधाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने वाला कदम बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

कॉलेज से जुड़े लोगों ने चेयरमैन एवं सभी सभासदगणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित में उठाया गया हर कदम उनके बेहतर भविष्य और सुविधाजनक शैक्षणिक माहौल की दिशा में महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

वाटर कूलर उपलब्ध कराने की इस पहल की छात्र-छात्राओं के बीच भी सराहना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad