हल्दूचौड़ की अंबिकापुरम कॉलोनी में लाखों की चोरी, शातिर चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। अंबिकापुरम कॉलोनी में मकान स्वामी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने के जेवर और करीब 15 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के मुताबिक चोरी की घटना रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अंबिकापुरम स्थित जागनाथ भवन के स्वामी जय कृष्ण भट्ट का पूर्व में निधन हो चुका है। उनकी पत्नी घर में अकेली रहती थीं। पिछले कुछ समय से तबीयत खराब होने के कारण वह उपचार के लिए अपने बेटों के पास दिल्ली गई हुई हैं और करीब दो माह से घर पर नहीं थीं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने मकान का दरवाजा और ताला टूटा देखा तो मामले की जानकारी ग्राम प्रधान रुक्मणी को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री कृष्ण के आदर्शों से मजबूत होगा समाज, प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने दी समस्त क्षेत्र वाशियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

दूरभाष पर हुई बातचीत में परिजनों ने बताया कि घर में करीब ढाई से तीन तोले की सोने की चेन के अलावा लॉकेट, अंगूठी, कान के झुमके समेत अन्य जेवर रखे हुए थे। इसके साथ ही करीब 15 हजार रुपये की नगदी भी घर में मौजूद थी। ऐसे में चोर लाखों रुपये के जेवर और हजारों की नगदी लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। घनी आबादी के बीच सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के बावजूद जिस तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, उससे चोरों के दुस्साहस का अंदाजा लगाया जा सकता है। हैरानी की बात यह भी है कि चोर घर में रखा मोबाइल फोन तक नहीं ले गए, जिससे माना जा रहा है कि उन्होंने बेहद चुनिंदा तरीके से केवल कीमती सामान को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO में फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad