यहां राजीवनगर बर्थडे पार्टी में रुतबा दिखाना पड़ा महँगा ,बिहार के प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें 👉

जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग, बिहार का युवक गिरफ्तार


खटीमा के झनकईया थाना क्षेत्र के राजीवनगर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बिहार निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल और दो खोखे बरामद कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, शनिवार को लोहियाहेड कालापुल पर वीआईपी ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक गिरीश पंत को सूचना मिली कि राजीवनगर स्थित तिवारी मेडिकल वाली गली में एक व्यक्ति ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग की है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)


पूछताछ में राकेश नामक व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे के जन्मदिन की पार्टी में उसका भतीजा, जो बिहार का रहने वाला है, खुशी में हर्ष फायरिंग कर बैठा। पुलिस को पता चला कि आरोपित नगर के एक होटल में ठहरा हुआ है। होटल पहुंचने पर पुलिस की मुलाकात चंदन कुमार सिंह से हुई, जिन्होंने स्वयं को सेवानिवृत्त सैनिक और वर्तमान में सूरज कुमार का सुरक्षा कर्मी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शादी में 25 लाख खर्च, फिर भी कार की मांग; विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप


चंदन कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि सूरज कुमार उनकी लाइसेंसी पिस्टल बिना बताए अपने साथ ले गया था। इसके बाद पुलिस ने सूरज कुमार को बुलाकर पूछताछ की। सूरज ने बताया कि वह बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर का निवासी है और पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन के लिए खटीमा आया था।

इसी दौरान वह अपने चाचा के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ, जहां उसने खुशी में गनर की लाइसेंसी पिस्टल से हवा में दो राउंड फायर कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का हाईप्रोफाइल एसिड अटैक कांड : 5 लड़किया और 18 माह का बच्चा सहित 19 हुए थे घायल


पुलिस ने सूरज कुमार के कब्जे से पिस्टल और दो खोखे बरामद कर लिए। झनकईया थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गौरव ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना लोहियाहेड पुलिस चौकी प्रभारी होशियार सिंह को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad