इंस्टाग्राम रील बनी विवाद की वजह… पति की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

खबर शेयर करें 👉

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के बीच एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति पान सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पर रील बनाने का पति करता था विरोध

उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी मृतका के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन की शादी दिसंबर 2012 में पान सिंह से हुई थी। दोनों वर्तमान में सिहानी गेट क्षेत्र के पटेलनगर में रह रहे थे। आरोप है कि मृतका इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, जिसका उसका पति विरोध करता था। वह पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। बहन ने कई बार फोन कर परिवार को पति के व्यवहार की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

शराब के लिए रुपये मांगने और डंडे से पीटने का आरोप

मृतका के भाई का आरोप है कि पान सिंह अक्सर शराब के नशे में उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। वह शराब के लिए रुपये मांगता था और रुपये नहीं देने पर डंडे से उसकी पिटाई करता था। भाई के मुताबिक, बहन ने मारपीट से संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्य भी उन्हें दिखाए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या

आरोप है कि नौ सितंबर को भी पति ने मृतका के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच

एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि विवाहिता के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी पति फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े कई अन्य बिंदु स्पष्ट हो सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad