लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे शहरी विकास विभाग के निदेशक ने नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान हाट बाजार, एमआरएफ सेंटर, रजत जयंती पार्क और नगर पंचायत कार्यालय से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित निरीक्षण के दौरान शहरी विकास विभाग, देहरादून के निदेशक ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के साथ विभिन्न विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। निदेशक ने रजत जयंती पार्क सहित नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सभासदगण और नगर पंचायत कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
