(लालकुआँ) इज्जत पर चोट और मानसिक दबाव: युवक की मौत से मचा हड़कंप

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। वीडियो के कारण उपजे मानसिक दबाव में आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए सल्फास खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान रावत नगर, बिंदुखत्ता निवासी 30 वर्षीय दीपक सिंह मेहता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले दीपक को रास्ते में रोककर कच्ची शराब के शक में कुछ लोगों ने जांच की थी। इस दौरान कथित तौर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

दीपक के भाई परवीन सिंह मेहता का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद से ही दीपक गहरे मानसिक तनाव में चला गया था। वह लोगों से मिलना-जुलना कम कर चुका था और लगातार दबाव में रह रहा था। परिवार का कहना है कि यदि किसी को संदेह था तो मामला पुलिस तक पहुंचाना चाहिए था, लेकिन वीडियो वायरल कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad