उत्तराखंड में 13 वर्षीय बेटी की फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने से भड़का पिता,मां ने पति और उसके दोस्त पर हत्या का लगाया आरोप

खबर शेयर करें 👉

मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर जट गांव में एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर 13 वर्षीय बेटी के अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बेटी द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने से उसका पति नाराज था। इसी को लेकर उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ब्रह्मपुर जट निवासी रीटा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी तन्नू (13) करीब डेढ़ माह तक अपने मामा के घर कल्लरपुर कछौली, जिला मुजफ्फरनगर में रह रही थी। कुछ समय पहले ही वह वापस घर आई थी। महिला के मुताबिक, इसके बाद उसका पति धनेश्वर उर्फ तोता बेटी पर शक करने लगा और आरोप लगाता था कि वह किसी लड़के से बातचीत करती है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

फोटो अपलोड करने पर भड़का पिता

रीटा के अनुसार, 16 अगस्त को तन्नू ने अपने पिता के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटो अपलोड की थी। उसी दिन शाम को उसका पति धनेश्वर अपने दोस्त आशीष उर्फ घोल्ला के साथ घर आया। दोनों ने शराब पी। रात में जब धनेश्वर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी की फोटो देखी तो वह कथित तौर पर आगबबूला हो गया।

महिला का आरोप है कि अगले दिन तड़के करीब चार बजे धनेश्वर और उसका दोस्त आशीष जबरन तन्नू को घर से बाहर ले जाने लगे। आवाज सुनकर वह और उसकी दूसरी बेटी राधिका जाग गईं। दोनों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और तन्नू को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

लौटकर बोला- बेटी को मार दिया

तहरीर के मुताबिक, जाते समय धनेश्वर ने कहा कि बेटी ने उसे बदनाम कर दिया है और वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। करीब एक घंटे बाद दोनों वापस लौटे। रीटा ने जब बेटी के बारे में पूछा तो आरोप है कि धनेश्वर ने कहा कि उसने बेटी को मार दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

महिला का यह भी आरोप है कि पति ने तमंचा दिखाकर उसे धमकी दी कि यदि उसने इस संबंध में किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कारण वह डरी हुई है।

महिला के मुताबिक, उसकी बेटी तन्नू का अब तक कोई पता नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

फ़ोटो परिचय सांकेतिक फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad