उत्तराखंड के रानीखेत में सनसनी: युवक को मौत के घाट उतारा, एक महिला का गला रेता; दूसरी गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र के द्वाराहाट ब्लॉक स्थित ऐना गांव में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक मेरठ में पढ़ाई करता था और सेना भर्ती की तैयारी के सिलसिले में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। हमले में बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी बुआ और उनकी चचिया सास भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब आठ बजे ऐना गांव निवासी जानकी देवी और उनकी चचिया सास सावित्री देवी (उर्फ सबुली देवी) घर में भोजन बना रही थीं। इसी दौरान जानकी देवी का भतीजा सागर सिंह (19), निवासी सिमोली गांव, जो पिछले करीब दस दिनों से उनके घर रह रहा था, भी वहीं मौजूद था।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले कपड़े पहने एक युवक अचानक घर में घुसा और धारदार हथियार से सागर सिंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण सागर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शोर सुनकर जानकी देवी और सावित्री देवी बचाव के लिए दौड़ीं तो हमलावर ने उन पर भी हमला कर दिया। जानकी देवी के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि सावित्री देवी के गले पर धारदार हथियार से गहरा वार किया गया। दोनों को गंभीर हालत में गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकी देवी के सिर पर छह टांके लगे हैं, जबकि सावित्री देवी का उपचार गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसका पीछा करने के बजाय घायल महिलाओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हरबंश सिंह और सीओ भावना कैंथोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या और हमले के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश, लूटपाट समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आरोपित की तलाश जारी है और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad