हल्द्वानी में दिनदहाड़े झपटमारी, भगवान की तस्वीर दिखाकर महिला से कान के कुंडल छीने , फरार पड़े पूरी खबर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर जमन सिंह इलाके का है, जहां दिनदहाड़े स्कूटी सवार दो युवकों ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने भगवान की तस्वीर दिखाकर महिला का ध्यान भटकाया और उनके कानों से सोने के कुंडल झपटकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे हरिपुर जमन सिंह निवासी नरमा अपने घर के बरामदे में खड़ी थीं। उनका घर सड़क किनारे स्थित है। इसी दौरान नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

बताया जा रहा है कि एक युवक ने महिला को भगवान की तस्वीर दिखाकर बातचीत में उलझा लिया, जबकि दूसरे युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके कानों से सोने की दोनों बालियां निकाल लीं। महिला के शोर मचाने से पहले ही दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इससे पहले भी हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले बीच बाजार में एक युवक ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया था, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।मामले में हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।