छात्रसंघ चुनाव से पहले जरूरी सूचना: LBS कॉलेज में 27 सितंबर, रविवार को वितरित होंगे परिचय पत्र
लालकुआं न्यूज़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में मतदान के लिए जिन छात्र-छात्राओं को अभी तक परिचय पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, वे 27 सितंबर, रविवार को महाविद्यालय पहुंचकर अपना परिचय पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि परिचय पत्र का वितरण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने संबंधित छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय पर महाविद्यालय पहुंचकर अपना परिचय पत्र प्राप्त करने की अपील की है, ताकि मतदान के दिन उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
