नैनीताल में रात के अंधेरे में पलटा एचपी गैस ट्रक, मची अफरातफरी

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर के पास रूसी बाईपास क्षेत्र में एचपी गैस सिलिंडरों से भरा एक ट्रक देर रात अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रक खाई की ओर गिरने के बजाय पहाड़ी की तरफ पलटा जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा निवासी चालक दीपक रात करीब 11 बजे नैनीताल से एचपी के खाली गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक लेकर सितारगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान रूसी बाईपास के पास चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया। हादसे के दौरान चालक का पैर ट्रक में फंस गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

सूचना मिलने पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई है। बताया कि ट्रक में खाली सिलिंडर थे।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad