लालकुआं में बंद मकान धधका, गृहस्थी का सारा सामान खाक; परिवार के दिल्ली में होने से टली बड़ी अनहोनी

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में सोमवार रात एक बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई।

धुआं उठते ही मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी राजेश उर्फ बल्ले का परिवार रक्षाबंधन का त्योहार मनाने दिल्ली स्थित रिश्तेदारी में गया हुआ था। सोमवार रात अज्ञात कारणों से उनके बंद मकान में अचानक आग लग गई। देर रात उनके भाई शंभू और हरीश ने मकान की खिड़कियों और छत से घना धुआं निकलते देखा। साथ ही टाइल्स टूटने की आवाज सुनाई देने पर उनमें हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

भाइयों ने स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई आग

मकान से धुआं और लपटें निकलती देख शंभू और हरीश ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

फ्रिज, कूलर, पंखे और कपड़े समेत गृहस्थी का सामान खाक

आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर रखा फ्रिज, कूलर, पंखे, कपड़े, बिस्तर, बर्तन और अन्य जरूरी गृहस्थी का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग से मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलते ही दिल्ली से लौटे परिजन

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फोन के माध्यम से दिल्ली में मौजूद गृहस्वामी राजेश उर्फ बल्ले को दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार सदमे में आ गया। मंगलवार सुबह परिजन घर पहुंचे तो जले हुए सामान को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad