शनिवार की रात बनी काल : गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों को कुचला, मौके पर मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात करीब दस बजे भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने फ्लाईओवर के ऊपर खड़े चार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में चारों की मौत हो गई। जिस गाड़ी से हादसा हुआ, उसकी पिछली सीट पर नैनीताल में ज्योलीकोट स्थित नैंसी कान्वेंट के निदेशक डॉ. संजय सिंह बैठे थे और गाड़ी उनका चालक पहदान खान चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गोरापड़ाव हाथीखाल निवासी 17 वर्षीय राहुल राजपूत, गोरापड़ाव निवासी 25 वर्षीय शिवम, बेरीपड़ाव का 20 वर्षीय अंशु आर्य और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा दोस्त थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

चारों रात में तीनपानी फ्लाईओवर के ऊपर खड़े थे। रात करीब दस बजे बरेली की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार वाहन चारों युवकों को कुचलते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। साथ ही उनकी स्कूटी भी वाहन के नीचे दब गई।

हादसे के बाद पुलिस ने चारों घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने राहुल, शिवम व अंशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि आदित्य ने भी देर रात दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो के पहिये तक उखड़कर छिटक गए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad