नैनीताल में ख़ौफ़नाक हादसा : पैराफिट तोड़ झील में गिरी कार, चार जिंदगियां बची

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार सोमवार शाम अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। स्थानीय लोगों की तत्परता से कार में सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद निवासी आलम अपनी कार संख्या UP-21-CC-1213 से नैनीताल घूमने आए थे। कार में बुलंदशहर निवासी उमेर और उनकी दो महिला मित्र भी सवार थीं।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान


सोमवार शाम कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर सरिताताल के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए झील में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप


गनीमत रही कि जिस स्थान पर कार गिरी, वहां झील की गहराई अधिक नहीं थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। कार को झील से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad