हनी ट्रैप गैंग का खुलासा: युवक को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, 8 लाख की मांग

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रामपुर के युवक को पहले हनी ट्रैप में फंसाया और फिर उसे मिलने के लिए रुद्रपुर दक्ष चौराहा बुलाया। जिसके बाद युवक को दो युवती अपने घर ले गई। जहां युवक को साथियों संग मिलकर कमरे में बंद कर दिया और फिर एक युवती के साथ उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए आठ लाख रुपये की मांग की।
इंकार करने पर उससे मारपीट कर 14500 रुपये लूट लिए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इंद्रप्रस्थ कालोनी रामपुर यूपी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि अक्टूबर में उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड काल आई। जिसके कुछ देर बाद दूसरे नंबर से मैसेज आया और उसमें लिखा था कि सॉरी गलती से पहले वाले नंबर से कॉल लग गई। साथ ही अपना नाम नेहा लिखकर उसे भेज दिया। दूसरे दिन उस नंबर से गुड मॉर्निग का मैसेज आया। करीब सात-आठ दिन तक गुडमॉर्निंग के मैसेज आते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

बात करनी शुरू कर दी

नेहा ने काल कर उससे बात करनी शुरू कर दी। मनोज के अनुसार नेहा ने उसे मिलने के लिए काशीपुर बुलाया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। उसके कुछ दिन बाद व्हाट्सएप पर मैसेज कर मिलने के लिए रुद्रपुर बुलाया। 19 नवंबर 2025 को मनोज नेहा से मिलने रुद्रपुर दक्ष चौराह पर पहुंच गया। जहां पर दो युवती पिंकी और जोहरा (नेहा) मिलीं। इस दौरान उसने दोनों से खाने के लिए रेस्टोरेंट चलने को कहा। जिस पर उन्होंने कहा कि यहां से माेमो खरीदकर घर चलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का हाईप्रोफाइल एसिड अटैक कांड : 5 लड़किया और 18 माह का बच्चा सहित 19 हुए थे घायल

जब वह नेहा के घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। कुछ देर बैठने के बाद जब वह वॉशरूम के लिए बाहर जाने लगा तो दरवाजा बाहर से बंद था। इस दौरान दीपक कश्यप व अन्य कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसे कमरे में बंधक बना लिया। साथ ही उसकी पेंट खोलकर एक युवती के साथ उसकी वीडियो बनाकर धमकी देने लगे कि आठ लाख रुपये क्यूआर कोड पर डलवाओ, नहीं तो वह वीडियो उसके स्वजन और इंटरनेट मीडिया में वायरल कर देंगे।

उसके विरोध करने पर उसकी बेहरमी से पिटाई की। बाद में वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करते हुए जबरन पर्स से 14500 रुपये निकाल लिए। साथ ही धमकी दी कि किसी को भी बताया तो उसे जान से मार देंगे। इस सदमे की वजह से उसकी हालत खराब हो गई और लोकलाज के डर से प्राथमिकी भी पंजीकृत नहीं करा पाया था। मनोज कुमार ने पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार, चार घंटे बंधक बनाने का भी आरोप

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुलिस टीम गठित की गई है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad