वोल्टास चौक पर हिट एंड रन: 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। उसका सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त के प्रयास के साथ ही अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

मंगलवार दोपहर वोल्टास चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वहां से गुजर रहे एक 35 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन उसके सिर को कुचलते हुए फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर लाश पर पड़ी तो वहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर किसी ने सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए आसपास के थानों की पुलिस से संपर्क किया जा रा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

बताया कि सड़क दुर्घटना किस वाहन से हुई, उसकी जानकारी ली जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad