पानी की टंकी के ऊपर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा: रेलिंग में लटकता रहा, नीचे जुटी हजारों निगाहें , पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। लोअर माल रोड स्थित बेस अस्पताल के समीप बने पेयजल टैंक पर मंगलवार देर शाम एक युवक के चढ़ जाने से अफरा-तफरी मच गई।
करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान युवक टैंक के ऊपर खड़ा होकर शोर मचाता रहा और कई बार रेलिंग से भी लटक गया। इससे मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर युवक को रेस्क्यू किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

लोगों में मच गया हड़कंप 

बेस अस्पताल के पास स्थित पेयजल टैंक से अस्पताल और मेडिकल कालेज परिसर को पानी की आपूर्ति होती है। देर शाम एक युवक अचानक टैंक पर चढ़ गया और ऊंचाई से चिल्लाने लगा। उसे रेलिंग से लटकता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम मनोज सिंह बिष्ट है और मूल रूप से नेपाल निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

वहीं समय रहते पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। सीओ बलवंत रावत ने बताया कि युवक नशे की हालत में था, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad