हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में हाई वोल्टेज ड्रामा, “बॉयफ्रेंड” के लिए छात्राओं के बीच जमकर मारपीट

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । एमबीपीजी कालेज में अभी तक छात्रों के गुट आपस में लड़ते थे, लेकिन अब छात्राओं में भी हाथापाई हो रही है। शुक्रवार को कालेज गेट पर दो छात्राएं एक बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं।


दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि छात्राओं ने एक-दूसरे के बाल तक नोचने के साथ ही नाखून तक मार दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन


कालेज गेट के पास एकाएक बढ़े विवाद को देख सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी भी हैरान रह गए। हालांकि, परिसर में खड़े उनके साथियों ने दोनों को अगल कराते हुए मामले को शांत कराया। लेकिन, एक छात्रा थोड़ी देर बाद कुछ छात्रों को लेकर फिर भिड़ने पहुंच गई। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें फटकार लगाकर गेट से बाहर खदेड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

कर्मचारियों के अनुसार दोनों छात्राओं में बॉयफ्रेंड को लेकर बहस हो रही थी। साथ ही पिछले वर्ष के छात्र संघ चुनाव में एक छात्र प्रत्याशी के समर्थन की बात कहते हुए भी एक-दूसरे से भिड़ रही थीं।
इधर, प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि विवाद की सूचना उन्हें नहीं मिली। मगर परिसर में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। कालेज का माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad