यहा मजाक बना पुलिस केस : दोस्त रूठा तो दोस्तों ने कर दिया ‘लापता’ , इनाम में रखे “सिगरेट की डब्बी”

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश / दोस्ती में नाराजगी के कारण दोस्तों द्वारा किए गए एक मजाक ने पुलिस तक मामला पहुंच दिया। कई दिनों से बातचीत बंद होने पर युवकों ने अपने दोस्त को लापता घोषित कर दिया था। उन्होंने उसकी तस्वीर वाले गुमशुदगी के पोस्टर शहर की दीवारों पर चस्पा किए। इतना ही नहीं, पोस्टर में उसे ढूंढकर लाने वाले के लिए सिगरेट की डिब्बी इनाम घोषित की गई। रेलवे सड़क निवासी एक युवक एक निजी संस्था में कार्यरत है। उसकी अपने तीन दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। नाराज युवक ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। दोस्तों ने उसे मनाने का यह अनोखा तरीका अपनाया।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

उन्होंने युवक की फोटो के साथ गुमशुदा लिखवाकर पोस्टर तैयार किए। ये पोस्टर अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर और आशुतोष नगर क्षेत्र की दीवारों पर चिपकाए गए। इन पोस्टरों में युवक की तस्वीर भी थी। इसके बाद पोस्टर का वीडियो बनाकर सामाजिक माध्यम पर भी वायरल कर दिया गया।मामले ने तब तूल पकड़ा जब युवक और उसके परिजनों की नजर वायरल वीडियो पर पड़ी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

पुलिस की चेतावनी और कार्रवाई

दोस्त ने पुलिस को बताया कि उनका मित्र कई दिनों से उनसे बात नहीं कर रहा था। उन्होंने उसे मनाने और मजाक के तौर पर यह हरकत की थी। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि सभी युवकों को बुलाया गया। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। यह कदम भविष्य में ऐसे गैर-जिम्मेदाराना मजाक रोकने के लिए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सांकेतिक फोटो ; पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad