यहां पति का हाईवोल्टेज ड्रामा:पत्नी को घर से निकाला, फिर ससुराल पर बोला हमला; पथराव के बाद इंस्टाग्राम से उगली भड़ास

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। आदर्श शिवाजीनगर में एक युवक ने दोस्तों के साथ जाकर ससुराल में पथराव कर दिया। आरोपितों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की भी कोशिश की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।


शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा होने लगे तो आरोपित फरार हो गए। आरोप है कि आरोपित पति ने अपनी पत्नी की इंस्टाग्राम आइडी से ससुराल पक्ष और पत्नी के बारे में आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट भी किए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम

शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार, यह शादी नवंबर 2025 में हुई थी। आरोपित बहादराबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है और रुड़की में एक विभाग में संविदा चालक है।

पत्नी को कुछ दिन पहले घर से निकाला

आरोप है कि शादी के बाद से ही युवक ने जमकर शराब पीना शुरू कर दिया। पत्नी को रोकने-टोकने पर उसकी पिटाई कर कुछ दिन पहले घर से निकाल दिया। तब से महिला मायके में है। आरोप है कि पति ने उसे लाने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

पुलिस का कहना है कि तब से दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी है। आरोप है कि गुरुवार रात आरोपित अपने साथियों को साथ लेकर आदर्श शिवाजी नगर पहुंच गया। ससुराल के घर के बाहर खड़े होकर पथराव करना शुरू कर दिया। घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। फिर भी दरवाजा नहीं खुला तो आरोपितों ने मुख्य दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

पड़ोसियों के जमा होने पर आरोपित फरार हो गए। शुक्रवार सुबह युवक ने अपनी पत्नी की इंस्टाग्राम आइडी से ससुराल पक्ष और पत्नी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने शुरू कर दिए। इसके बाद व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर उन पर भी आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad