यहां नगर पंचायत ने की अतिक्रमण पर चालानी कार्रवाई, अधिकारियों के नेतृत्व में चला अभियान

खबर शेयर करें 👉

शक्तिफार्म। नगर पंचायत प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटवाए गए, वहीं नियमों की अनदेखी करने वाले 22 व्यवसायियों के चालान भी काटे गए। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और नगर पंचायत अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में आखिर ऐसा क्या हुआ कि दूर-दराज से पहुंचने लगे लोग? गाय ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

प्रभारी अधिशासी अधिकारी प्रियंका रैक्वाल के नेतृत्व में नगर पंचायत टीम ने मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। कई व्यापारियों की ओर से पहले से दी गई चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन ने चालानी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

अभियान के दौरान व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी समेत एक वार्ड सभासद का भी चालान काटा गया। इससे मौके पर मौजूद व्यापारियों में नाराजगी दिखाई दी और कुछ व्यापारियों की अधिकारियों से बहस भी हो गई। हालांकि नगर पंचायत टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान जारी रखा।

प्रभारी ईओ प्रियंका रैक्वाल ने कहा कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण आम लोगों और वाहनों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ जिसके बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने साफ कहा कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने जारी की आंचल उत्पादों की नई रेट लिस्ट ,20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें (देखे)

हैडिंग बना कर दे 5 6


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad