यहां प्यार में बनी चोर! दादी के गहने चुराकर प्रेमी संग खरीदी ऑल्टो कार, नातिनी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। थाना जाजरदेवल क्षेत्र के बीसाबजेड़ गांव में दादी के गहने चुराने के आरोप में पुलिस ने नातिनी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। चोरी के गहने बेचकर दोनों ने सेकेंड हैंड ऑल्टो कार भी खरीद ली थी।

पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल को एक महिला ने तहरीर दी कि अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, झुमके, नथ और मांग टीका गायब हैं। शक नातिनी अंजलि पर जताया गया। थाना जाजरदेवल में धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

एसओ मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना पर अंजलि को सातसिलिंग के पास से दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अंजलि ने खटीमा के श्रीपुर बिछुवा निवासी अमित बोरा संग मिलकर साजिश रची थी। दोनों एक साल से संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने अमित को भी गिरफ्तार कर चोरी के पैसों से खरीदी गई ऑल्टो कार बरामद कर ली। मामले में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान


गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुप्रिया नेगी, महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह, कांस्टेबल होशियार सिंह व महिला कांस्टेबल तनुजा कुमारी शामिल रहे। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad