यहां दोस्ती में दरार बनी जानलेवा, वाइन शॉप के बाहर युवती का आत्मघाती प्रयास

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी की एक युवती ने दोस्त के नहीं मिलने पर चौराहे के समीप विषाक्त पदार्थ गटक लिया। लोगों ने युवती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के हायर, सेंटर रेफर कर दिया।


रामनगर के मोहल्ला भवानीगंज चौराहे पर स्थित एक वाइन शाप के बाहर एक युवती ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। इसके बाद वह दुकान के बाहर ही अचेत होकर गिर गई। युवती की हालत बिगड़ती देख उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली से एसएसआइ महेंद्र प्रसाद ने महिला दारोगा के साथ अस्पताल पहुंचकर युवती से घटना की जानकारी ली। युवती ने खुद को हल्द्वानी के हाइडिल गेट के नजदीक का निवासी बताया।
पुलिस ने युवती से घटना की पूरी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में 21 से 23 नवंबर तक होगा भव्य लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026, अमर लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में होगा आयोजन

एसएसआइ प्रसाद ने बताया कि युवती की. काशीपुर के आवास विकास निवासी एक युवक से लंबे समय से दोस्ती है। युवक रामनगर के एक वाइन शाप में काम करता है। युवती हल्द्वानी से उससे मिलने आई थी। युवती की उस युवक से मोबाइल पर भी बहस भी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कहीं शिक्षकों ने काटीं सब्जियां तो कहीं बच्चों ने बीने चावल,भोजन माताओ की हड़ताल के बीच स्कूलों में ऐसे पका मिड-डे मील


युवती युवक से मिलने के लिए वाइन शाप पर पहुंची, लेकिन वहां वह नहीं मिला। जिसके बाद युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती की हालत अब ठीक है। उसे चिकित्सक ने हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पुलिस को घटनास्थल पर जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर लगा जाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad