तेज बारिश का कहर: हल्द्वानी में धंसी सड़क, आईटीआई-धानमिल मार्ग बंद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: हल्द्वानी में सोमवार को हुई तेज बारिश के चलते आईटीआई से रामपुर रोड और क्रियाशाला को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। आईटीआई के पास एक निर्माणाधीन परिसर की दीवार ढहने से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग लगाकर आईटीआई-धान मिल की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है। फिलहाल वाहनों को क्रियाशाला से सीधे रामपुर रोड की ओर डायवर्ट कर संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

घटना की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परिसर के जिम्मेदारों को सड़क किनारे जल्द से जल्द रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल और विद्युत लाइनों की भी तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आईटीआई-धानमिल मार्ग पर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। फिलहाल संबंधित विभाग क्षतिग्रस्त सड़क और अन्य सुविधाओं को बहाल करने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad