बागेश्वर में दिल दहला देने वाली वारदात, भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। गरुड़ तहसील क्षेत्र के नरगोड़ी गांव में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने चाचा और चाची की हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गोविंद बल्लभ खोलिया ने अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक महिला ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में रातभर झमाझम बारिश, पांच पर्वतीय जिलों में हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रविवार को बड़ा हादसा टला :कार सर्विस सेंटर में आग से भारी नुकसान, सोफा-फर्नीचर के साथ 1.50 लाख की नकदी जली

नोट

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों तक पल-पल की खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के आधार पर समाचार को निरंतर अपडेट किया जा रहा है। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और नए अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, टेंपो पलटने से महिला की मौत, चार बच्चों समेत 13 घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad