नैनीताल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, टेंपो पलटने से महिला की मौत, चार बच्चों समेत 13 घायल

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर सोमवार रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरे टेंपो की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों में दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि तीन का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मतदाता सूची पर बड़ी कार्रवाई, 17.05 लाख नाम कटे, 4.01 लाख नए वोटर जुड़े

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात रामनगर के मोहल्ला ऊंटपड़ाव खताड़ी से 13 लोग टेंपो में सवार होकर पीरूमदारा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर टांडा चिल्किया के समीप सामने से आ रही कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों की मदद की और उन्हें सरकारी व निजी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में आज से आंचल डेयरी मेले का आगाज, उत्पादों के साथ दिखेगी ग्रामीण संस्कृति की झलक

सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सौफिया, रूखसार, अब्दुल रहमान, अनंता, हमला, नासिर और सलीम को छुट्टी दे दी गई। वहीं, अन्य घायलों का उपचार जारी है। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। हादसे में घायल महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रविवार को बड़ा हादसा टला :कार सर्विस सेंटर में आग से भारी नुकसान, सोफा-फर्नीचर के साथ 1.50 लाख की नकदी जली

पीरूमदारा चौकी प्रभारी वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad