हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित एक कार सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग स्पेयर पार्ट्स स्टोर से शुरू हुई और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक पहुंच गई। हादसे में सोफा समेत अन्य फर्नीचर जलकर राख हो गया।
सेंटर संचालक विजय कुमार के अनुसार, बिलिंग काउंटर में रखी करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग की लपटें उठती देख सेंटर में मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग और मुखानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल किरार ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दो वाटर टेंडर के साथ दमकल टीम को मौके पर भेजा गया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
