छठ पर्व पर घर जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनें फुल, 150 तक पहुंची वेटिंग

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दीपावली के बाद अब छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में सीटों का संकट गहरा गया है। दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता की ओर जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं। रानीखेत एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस में वेटिंग 100 से 150 तक पहुंच गई है। नियमित ट्रेनों के साथ ही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रविवार को बड़ा हादसा टला :कार सर्विस सेंटर में आग से भारी नुकसान, सोफा-फर्नीचर के साथ 1.50 लाख की नकदी जली

छठ पर्व में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में पूर्वांचल समाज के लोग पर्व मनाने के लिए अपने घरों का रुख करने लगे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते काठगोदाम से यूपी और बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेन बाघ एक्सप्रेस में अगले कुछ दिनों के लिए स्लीपर कोच की आरक्षित बुकिंग बंद हो गई है। ऑनलाइन बुकिंग में ‘नो बुकिंग’ का संदेश दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मतदाता सूची पर बड़ी कार्रवाई, 17.05 लाख नाम कटे, 4.01 लाख नए वोटर जुड़े

वहीं, कुछ ट्रेनों के एसी कोचों में भी गिनी-चुनी सीटें ही बची हैं। इन सीटों को पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग सूची लगातार लंबी होती जा रही है। कई यात्री वेटिंग टिकट कन्फर्म होने के इंतजार में हैं।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई के बीच प्रत्येक गुरुवार को पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है, लेकिन इस ट्रेन में भी सीटें मिलना मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, टेंपो पलटने से महिला की मौत, चार बच्चों समेत 13 घायल

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन के अनुसार, रेलवे यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रख रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad