हल्द्वानी वेतन भी चाहिए, दहेज भी चाहिए पार्षद पति पर पत्नी का गंभीर आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी निवासी योगिता जोशी ने अपने पार्षद पति संजय पाडे, ससुर रमेश पाडे, सास निर्मला पाडे और देवर विनोद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया है।

पीड़िता स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत पीएचसी खेड़ा देवला में कार्यरत हैं।इधर तहरीर के अनुसार योगिता का विवाह 10 मई 2024 को गौजाजाली लाइन नम्बर 17 निवासी संजय पाडे के साथ हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दहशत का अंत :पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में टीम की बड़ी सफलता, मौत का कारण बना लंगूर वन विभाग के सुपुर्द

विवाह में वधू पक्ष ने ₹5 लाख नकद और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज के ताने दे रहें थे। गौजाजाली लाइन नम्बर 7 वार्ड संख्या 60 निवासी पार्षद पति संजय पाडे लगातार योगिता पर अपना पूरा वेतन ससुराल वालों को सौपने का दबाव बनाता था। 12 सितम्बर 2025 की सुबह जब योगिता रसोई में नाश्ता बना रही थी तब पति, सास, ससुर और देवर ने उसे घेर लिया। चारों ने गाली गलौज करते हुए मायके से ₹10 लाख अतिरिक्त लाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  आंचल दुग्ध संघ में ISO टीम का वार्षिक ऑडिट, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का हुआ गहन निरीक्षण

उसके साथ मारपीट की गई और धमकी दी कि रकम न मिलने पर संजय की दूसरी शादी कर देगें। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दहेज एक्ट में नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) CM धामी का बड़ा फैसला : अब नहीं लगाने होंगे चक्कर, 60 वर्ष पूरे होते ही अपने आप शुरू होगी वृद्धावस्था पेंशन

ADVERTISEMENTS Ad