(हल्द्वानी) दरवाजा खुलते ही उड़ गए होश, होटल के बाथरूम में पड़ा था युवक का शव

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । शहर के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित होटल नंदी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवक का शव होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। कमरे और बाथरूम में चारों तरफ उल्टियां फैली हुई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 30 वर्षीय लाल साहब पटेल शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे होटल नंदी में ठहरा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे होटल के कमरे से युवक के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आवाजें सुनकर होटल कर्मी कमरे तक पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

अनहोनी की आशंका होने पर होटल स्टाफ ने मास्टर की से कमरे का दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। युवक बाथरूम के फर्श पर निर्वस्त्र हालत में मृत पड़ा था। कमरे और बाथरूम में उल्टियां बिखरी हुई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और पुलिस को दी गई। सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
 
मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को जौनपुर में सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। वहीं पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक से मिलने कौन आया था और उसकी गतिविधियां क्या थीं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad