हल्द्वानी। संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO) हल्द्वानी में शुक्रवार को वाहन पंजीयन सीरीज UK04AU के फैंसी और पसंदीदा नंबरों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। वीआईपी नंबर हासिल करने के लिए बोलीदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नीलामी में सबसे अधिक बोली UK04AU9999 नंबर के लिए 2.31 लाख रुपये की लगी।
आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह के अनुसार, UK04AU सीरीज के पसंदीदा नंबरों का आवंटन निर्धारित प्रक्रिया के तहत नीलामी के माध्यम से किया गया। UK04AU9999 के लिए 2,31,000 रुपये की अंतिम बोली लगी, जबकि UK04AU0001 नंबर 2,17,000 रुपये में नीलाम हुआ।
इसी तरह UK04AU0005 नंबर के लिए 1,60,000 रुपये और UK04AU0007 के लिए 1,42,000 रुपये की बोली लगी। वहीं UK04AU7777 नंबर 1,00,000 रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा UK04AU0009 नंबर के लिए 95,000 रुपये की अंतिम बोली लगी।
नीलामी में अन्य पसंदीदा नंबरों के लिए भी बोलीदाताओं ने रुचि दिखाई। UK04AU0003 नंबर 26,000 रुपये, 0004 नंबर 27,000 रुपये, 0006 नंबर 25,000 रुपये और 0008 नंबर 26,000 रुपये में नीलाम हुए। 0033 नंबर के लिए 10,000 रुपये की बोली लगी।
इसी क्रम में 0055, 0077 और 0099 नंबर 11-11 हजार रुपये में नीलाम हुए। 1111, 3333 और 4444 नंबरों के लिए 26-26 हजार रुपये की अंतिम बोली लगी। वहीं 8888 नंबर 25,000 रुपये और 9000 नंबर 11,000 रुपये में नीलाम हुआ।
आरटीओ कार्यालय के अनुसार, नई वाहन सीरीज में पसंदीदा और आकर्षक नंबरों को लेकर वाहन मालिकों में लगातार रुचि बनी हुई है। शुक्रवार को हुई नीलामी में खास तौर पर 9999, 0001, 0005, 0007 और 7777 नंबरों के लिए ऊंची बोली देखने को मिली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
