हल्द्वानी रात 10 बजे मचा हड़कंप : माशा शूज शोरूम में भीषण अग्निकांड, चार दमकल वाहनों ने बचाया बाजार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बाजार में मीरा मार्ग स्थित जूते के शोरूम में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि जब आग लगी अधिकतर दुकानें बंद हो चुकी थीं। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे सुमेर सिद्दीकी का मीरा मार्ग में माशा शूज नाम से शोरूम है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 10 बजे के किसी ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा तो उन्हें सूचना दी।

◼️ बॉक्स : समय रहते सूचना से टला बड़ा हादसा
रात करीब 10 बजे दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने मालिक को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई।
चार दमकल वाहनों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।
आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।
समय पर कार्रवाई नहीं होती तो बाजार में बड़ा नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के चार वाहनों की मदद से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते सूचना मिलने से आग को आसपास की दुकानों तक पहुंचने से रोका गया। सुमेर के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है। एफएसओ मिंदर पाल सिंह के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही दमकल विभाग क्षति का आकलन करेगा।
 
बाजार बंद होने के बाद भीड़भाड़मंगलवार रात बाजार लगभग बंद हो चुका था लेकिन जब लोगों तक आग लगने की सूचना पहुंची तो मौके पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। इस क्षेत्र में दिन के समय काफी लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। अगर आग दिन में लगी तो फायरकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती थी। वहीं अगर हादसा देर रात होता तो आग कई और दुकानों को चपेट में ले सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

दमकल की टीम की भागमभागलखनऊ में हुए हादसे में बाद दमकल की टीम अलर्ट मोड पर है लेकिन मंगलवार का दिन उनके लिए चुनौती भरा रहा। पहले शाम के समय मुखानी के हीरानगर में केवीएम स्कूल में लगी आग पर काबू पाने में टीम के पसीने छूटे। यहां से टीम को फुर्सत मिली ही थी कि मीरा मार्ग में जूते का शोरूम धधक उठा। ऐसे में टीम की खूब भागमभाग हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad